Sunday, July 21, 2024
Google search engine
Homeछत्तीसगढ़अब उड़न खटोले से जोर पकड़ेगा चुनावी प्रचार

अब उड़न खटोले से जोर पकड़ेगा चुनावी प्रचार

तीनों राष्ट्रीय पार्टी ने किराय पर लिए दो दो हेलीकॉप्टर

रायपुर – छत्तीसगढ़ में वैसे तो ठंड ने दस्तक दे दी है,मगर अगले माह होने वाले विधानसभा चुनाव की तपीश बढ़ने वाली है. चुनाव के पहले लगातार भाजपा और कांग्रेस के नेताओं की हवाई उड़ान हाे रही है। पहले चरण के लिए नामांकन समाप्त होने के बाद अब दूसरे चरण के लिए नामांकन हो रहा है। ऐसे में कांग्रेस और भाजपा के दिग्गज नेता नामांकन रैलियों में लगातार शामिल होने जा रहे हैं। इनके लिए पार्टियां ने हेलीकॉप्टर की व्यवस्था की है। भाजपा और कांग्रेस के साथ ही इस बार आप पार्टी ने भी पूरी ताकत झोंकी है। उसने भी दो हेलीकॉप्टर किराए पर लिए हैं। तीनों पार्टियों के नेता चुनावी सभाओं के लिए उड़न खटोलो से किराए की उड़ान भरकर सभाएं लेने पहुंच रहे हैं। कांग्रेस और भाजपा ने एक-एक विशेष विमान भी किराए भी ले रखा है। इसका उपयोग जरूरत पड़ने पर किया जा रहा है।
विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा और कांग्रेस से पूरी ताकत झोंक दी है। दोनों पार्टियों के नेताओं का लगातार विधानसभाओं में दौरा हो रहा है। भाजपा ने तो अपने 40 स्टार प्रचारकों का ऐलान भी कर दिया है। अब जल्द ही कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की भी सूची जारी हो जाएगी। इस समय भाजपा और कांग्रेस के प्रदेश के नेताओं के साथ राष्ट्रीय स्तर के नेताओं का भी लगातार आना हो रहा है।

भाजपा के नेता उड़े रहे दो हेलीकॉप्टर से

भाजपा के कई नेता लगातार हेलीकॉप्टर से उड़ रहे हैं। प्रदेश के उप चुनाव प्रभारी और केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया लगातार यहां पर डटे हुए हैं। उनका लगातार प्रदेश में कहीं न कहीं दौरा हो रहा है। वे हेलीकॉप्टर से ही आना-जाना कर रहे हैं। इसी के साथ राष्ट्रीय स्तर के जो भी नेता रायपुर आ रहे हैं और यहां से जिस भी विधानसभा में उनका दौरा हो रहा और वहां पर सभाएं हो रही हैं, उसमें शामिल होने वे हेलीकॉप्टर से जा रहे हैं। इसी के साथ प्रदेश के नेताओं में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, प्रदेशाध्यक्ष अरुण साव का भी दौरा हो रहा है तो वे भी हेलीकॉप्टर से जा रहे हैं। भाजपा ने एक विशेष विमान भी किराए पर ले रखा है। इसका उपयोग दिल्ली से भाजपा नेताओं के आने और जाने पर हो रहा है।


कांग्रेसी नेता भी उड़न खटोलों पर सवार

कांग्रेस की तरफ से सबसे ज्यादा दौरा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का हो रहा है। वे लगातार विधानसभाओं का दौरा कर रहे हैं। इसी के साथ कांग्रेस के राष्ट्रीय स्तर के जो भी नेता यहां पर सभाएं लेने आ रहे हैं और नामांकन रैली में शामिल हो रहे हैं। उनको भी विधानसभाओं तक लाने और ले जाने का काम फिलहाल दो हेलीकॉप्टर कर रहे हैं। इसी के साथ कांग्रेस ने भी एक विशेष विमान ले रखा है। इस विमान का उपयोग जरूरत पड़ने पर किया जा रहा है।


आप पार्टी के दो हेलीकॉप्टर

आप पार्टी ने भी छत्तीसगढ़ में इस बार सभी 90 सीटों पर अपने प्रत्याशी मैदान में उतारे हैं। पार्टी ने दो हेलीकॉप्टर एक दिल्ली और एक पंजाब से मंगाया है। इन हेलीकॉप्टरों में आप के नेता विधानसभाओं का दौरा कर रहे हैं। आप पार्टी ने भी अपने स्टार प्रचारकों का ऐलान कर दिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments