Wednesday, July 24, 2024
Google search engine
Homeछत्तीसगढ़आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के नाम पर छत्तीसगढ़ सरकार शुरू करेगी...

आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के नाम पर छत्तीसगढ़ सरकार शुरू करेगी पुरस्कार: बृजमोहन अग्रवाल

राष्ट्र संत आचार्य विद्यासागर जी महाराज को विनयांजलि देने उमड़ा सर्व समाज

रायपुर – राष्ट्र संत शिरोमणि आचार्य विद्यासागर महाराज को आज राजधानी रायपुर के शहीद स्मारक में विनयांजलि दी गई। कार्यक्रम में संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने आचार्य विद्यासागर महाराज के नाम पर जल्द ही पुरस्कार की स्थापना, विद्यापीठ और आदर्श गौशाला निर्माण के लिए भूमि उपलब्ध कराने की घोषणा की। कार्यक्रम का आयोजन सकल जैन समाज द्वारा किया गया। कार्यक्रम में सांसद सुनील सोनी, विधायक राजेश मूणत,पुरंदर मिश्रा सहित सर्वसमाज प्रमुखों द्वारा आचार्य श्री को विनयांजलि दी गई।

संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते कहा कि आचार्य श्री विद्यासागर महाराज द्वारा सदैव ही आत्म कल्याण एवं जनकल्याण का संदेश दिया गया। वह ऐसे संत थे जिन्होंने अपने धर्मचर्या हेतु छत्तीसगढ़ को काफी पसंद किया। उन्होंने यहां तीर्थ क्षेत्र का निर्माण कराया एवं अपनी अंतिम समाधि के लिए भी छत्तीसगढ़ की धर्म नगरी डोंगरगढ़ को स्थान दिया। गौरतलब है कि राष्ट्र संत शिरोमणि आचार्य विद्यासागर महाराज का संल्लेखना समाधि विगत दिनों छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ स्थित चंद्रगिरी तीर्थ स्थल की पावन भूमि पर हुई थी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments