दूसरी सूची में 50 से ज्यादा नाम तय
क्षेत्र | उम्मीदवार |
कवर्धा | विजय शर्मा |
भरतपुर सोनहत | केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह |
पत्थलगांव | सांसद गोमती साय |
शाली नगर | रिकेश सेन |
नवागढ़ | दयालदास बघेल |
रायपुर उत्तर | पुरंदर मिश्रा |
रायपुर पश्चिम | राजेश मूणत |
नारायणपुर | पूर्व मंत्री केदार कश्यप |
जांजगीर | नारायण चंदेल |
मस्तूरी | कृष्णमूर्ति बांधी |
रायगढ़ | ओपी चौधरी |
बेलतरा | रजनीश सिंह |
कटघोरा | प्रेम पटेल |
रायपुर – छत्तीसगढ़ भाजपा की दूसरी सूची में 50 से ज्यादा नामों पर मुहर लगा दी गई है. रविवार रात दिल्ली में हुई केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में नाम तय कर लिए गए. हालांकि दूसरी सूची के प्रत्याशियों की अधिकृत सूची जारी नहीं हुई,मगर सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक
प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव को लोरमी से चुनाव लड़ाया जा रहा है. रामपुर से वर्तमान विधायक ननकीराम कंवर को फिर से टिकट दी जा रही है. बसना से संपत अग्रवाल को चुनावी मैदान में उतारा जायगा. धरसिंवा से नए चेहरे को मौका दिया जा रहा है, यहां से छालीवुड के दिग्गज अभिनेता अनुज शर्मा चुनाव लड़ेंगे. तखतपुर से जोगी कांग्रेस पार्टी से भाजपा में आए नेता धर्मजीत सिंह को टिकट दी जायगी. बिलासपुर से एक बार फिर अमर अग्रवाल को मौका मिलने वाला है. राजनांदगांव से पूर्व सीएम रमन सिंह चुनाव लड़ेंगे. भिलाई नगर से पिछला चुनाव हारने वाले प्रेमप्रकाश पांडेय को फिर से टिकट दी गई है. रायपुर दक्षिण से कद्दावर नेता और पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल चुनाव लड़ेंगे.आरंग से खुशवंत साहेब को टिकट दी जायगी.इसी तरह कुरूद से पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर को फिर से टिकट दी जा रही है.