Saturday, July 27, 2024
Google search engine
Homeछत्तीसगढ़प्रधानमंत्री मोदी ने मुंगेली में कहा- ‘छत्तीसगढ़ से कांग्रेस के जाने का...

प्रधानमंत्री मोदी ने मुंगेली में कहा- ‘छत्तीसगढ़ से कांग्रेस के जाने का काउंटडाउन शुरू’, प्रदेश में भाजपा की सरकार बन रही है..

रायपुर – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बोले छत्तीसगढ़ को कांग्रेस की कुशासन से मुक्ति मिलने वाली है। कांग्रेस के जाने का काउंटडाउन शुरू हो गया है। राज्य से कांग्रेस की सरकार जा रही है। मैं प्रदेश की जनता को वोट देने के लिए आभार करता हूं। पीएम मोदी ने ये बातें मुंगेली में सभा के दौरान कही।

प्रधानमत्री मोदी के भाषण की प्रमुख बातें

कांग्रेस भी समझ चुकी है चला चली की बेला है। अब कांग्रेस सरकार कुछ दिन का खेला है। इसलिए इनके नेता झूठ पर झूठ बोले जा रहे हैं। जिस कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ को लूटा है वो देव दीपावली पर कहीं नजर नहीं आएंगे।
दिल्ली के पत्रकार कह रहे हैं कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल खुद हार रहे हैं। पहले ही ढाई साल में सीएम ने इतना लूटा कि लूट के पैसों से खजाना भर लिया। दिल्ली के नेताओं को खरीद लिया। सुपर सीएम का विधायक बनना मुश्किल हो गया है।

कांग्रेस के गणितबाज पांचवीं कक्षा का सवाल भी हल नहीं कर पाते है।
महादेव सट्टा में 508 करोड़ बंटने का आरोप है। जांच एजेंसियों के छापे में रुपयों के ढेर पकड़े गए। सीएम के करीब जेल में बंद हैं। कांग्रेस के गणितबाजों को बताना होगा। मुख्यमंत्री को इसमें कितना हिस्सा मिला है।

दिल्ली दरबार तक कितना हिस्सा मिला है। कांग्रेस में टिकट वितरण के खेल का तो ऑडियो चल रहा है। टिकट बेच कर कांंग्रेस के नेताओं ने ऊपर कितने पैसे पहुंचाए हैं, इसका सच भी सामने आना चाहिए।

पीएससी में कांग्रेस नेताओं के रिश्तेदारों का कैसे सिलेक्शन किया गया है। इसकी जांच कराएंगे।

कांग्रेस ने शराबबंदी के बहाने महिलाओं की आंखों में धूल झोंकी। लॉकडाउन में ब्लैक में शराब बेची। और अब दो हजार करोड़ का घोटाला कर दिया। कांग्रेस नेताओं ने शराब घोटाल पर मुंह पत ताला लगा कर बैठ गए हैं। कांग्रेस नेताओं के पास महिलाओं के इन सवालों का जवाब नहीं है।

मैं आपको 3 दिसंबर को भाजपा की सरकार बन रही है उसका निमंत्रण देने आया हूं। केंद्र और राज्य की सरकार से डबल इंजन की सरकार बनेगी तो विकास में तेजी आएगी। मोदी की गारंटी है जो भी वादे हैं उसे पूरा करके दिखाएंगे।महासमुंद के ग्राम पंचायत बेमचा में नरेंद्र मोदी की सभा

वहीं मुंगेली के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुनावी सभा महासमुंद जिले के ग्राम पंचायत बेमचा में होगी। बेमचा मैदान का क्षेत्रफल 10 हेक्टेयर यानी 25 एकड़ का है। 13 एकड़ में बाउंड्री की गई है। यहां करीब 15 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह भी पीएम मोदी की सभा में शामिल होंगे। साथ ही महासमुंद लोकसभा के अंतर्गत 8 विधानसभा के अलावा आरंग और अभनपुर से बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता सभा में शामिल होंगे। यहां सभा की टाइमिंग 12.45 बजे रखी गई है।

रायपुर में पीएम मोदी नहीं करेंगे रोड शो

पीएम मोदी 14 नंवबर को रायपुर में रोड शो करने वाले थे, लेकिन अब इसके कैंसिल होने की खबरें सामने आई हैं। पीएम मोदी की जगह देश के गृहमंत्री अमित शाह रायपुर की चारों विधानसभा क्षेत्र में रोड शो करेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments