Thursday, July 25, 2024
Google search engine
Homeछत्तीसगढ़भाजपा के स्टार प्रचारकों में मोदी सहित दो दर्जन राष्ट्रीय नेता

भाजपा के स्टार प्रचारकों में मोदी सहित दो दर्जन राष्ट्रीय नेता

रायपुर – विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने अपने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ जहां दो दर्जन केंद्रीय मंत्री और राष्ट्रीय नेता शामिल हैं। 


भाजपा के स्टार प्रचारकों में पहला नाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का है। इसके बाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का नाम है। अन्य नामों में केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, अमित शाह, नितिन गडकरी, प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, सह चुनाव प्रभारी केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया, मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, अनुराग ठाकुर, ज्योतिरादित्य सिंधिया, धर्मेंद्र प्रधान, वीरेंद्र कुमार कार्तिक, रामेश्वर तेली, विश्वेश्वर टुडू, रविशंकर प्रसाद, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, बाबूलाल मरांडी, रवि किशन, मनोज तिवारी, नित्यानंद राय, प्रदेश सहप्रभारी नितिन नवीन, केशव प्रसाद मौर्य, बांदी संजय कुमार, सतपाल महाराज और क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल शामिल हैं। प्रदेश के स्टार प्रचारकों में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के अलावा प्रदेशाध्यक्ष अरुण साव, नेता प्रतिपक्ष नारायण सिंह चंदेल, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, सांसद संतोष पांडेय, गुहाराम अजगले, राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय, पूर्व सांसद चंदूलाल साहू रामसेवक पैकरा, बृजमोहन अग्रवाल, लता उसेंडी, गुरु बालदास साहेब शामिल हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments