Tuesday, July 23, 2024
Google search engine
Homeछत्तीसगढ़महिला हित में प्रियंका की बड़ी घोषणा,सिलेंडर पर 500₹ की सब्सिडी,महिलाओं का...

महिला हित में प्रियंका की बड़ी घोषणा,सिलेंडर पर 500₹ की सब्सिडी,महिलाओं का कर्ज होगा माफ

खैरागढ़– कांग्रेस के चुनावी प्रचार के तहत कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी छत्तीसगढ़ दौरे पर पहुंची। उन्होंने खैरागढ़ के जालबांधा में जनसभा को संबोधित किया। चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस की राष्‍ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा गांधी ने कई बड़ी घोषणाएं की है। उन्‍होंने राज्‍य में फिर से कांग्रेस सरकार बनने पर रसोई गैस पर सब्सिडी देने और राज्‍य के बड़े वर्ग को 200 यूनिट बिजली फ्री देने की घोषणा की।

ये है बड़ी घोषणाएं

प्रियंका गांधी ने कहा क‍ि फिर से कांग्रेस की सरकार बनते ही छत्तीसगढ़ की माताओं एवं बहनों के लिए “महतारी न्याय योजना” लागू कर प्रति सिलेंडर के रिफिल करने पर 500 रुपए की सब्सिडी घर की महिला के बैंक खाते में सरकार द्वारा सीधे जमा किए किया जाएगा।

फिर से कांग्रेस की सरकार बनते ही 200 यूनिट तक बिजली फ्री, बिजली बिल नहीं आएगा। 200 यूनिट से अधिक खपत वाले उपभोक्ताओं को 200 यूनिट प्रति माह तक नि:शुल्क बिजली मिलेगी। फिर से कांग्रेस की सरकार बनते ही महिला स्व-सहायता समूहों तथा महिलाओं द्वारा सक्षम योजनांतर्गत लिए गए ऋण माफ किए जाएँगे।

फिर से कांग्रेस की सरकार बनते ही आगामी वर्षों में 700 नवीन ग्रामीण औद्योगिक पार्कों की स्थापना कर ग्रामीण औद्योगिक केंद्र की स्थापना कर ग्रामीण औद्योगिक केंद्र की संख्या 300 से बढ़ाकर 1000 करेंगे।

मारी गारंटी: राज्य के सभी 6,000(लगभग) शासकीय हायर सेकेंड्री एवं हाई स्कूलों को स्वामी आत्मानंद इंग्लिश एवं हिन्दी मीडियम स्कूलों में क्रमशः अपग्रेड करेंगे।

हमारी गारंटी: छत्तीसगढ़ के निवासियों के सड़क दुर्घटनाओं में तथा अन्य आकस्मिक दुर्घटनाओं में मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत नि:शुल्क स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराएँगे।

सरकार बनते ही राज्य के किसानों से “तिवरा” को भी समर्थन मूल्य पर खरीदा जाएगा।

राज्य के परिवहन व्यवसाय से जुड़े 6,600 से अधिक वाहन मालिकों के वर्ष 2018 तक के 726 करोड़ राशि के बकाया मोटरयान कर, शास्ति और ब्याज के कर्ज की माफी की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments