Tuesday, July 23, 2024
Google search engine
Homeछत्तीसगढ़स्मृति की आज, शाह की कल सभाएं और रोड शो

स्मृति की आज, शाह की कल सभाएं और रोड शो

रायपुर – प्रदेश में होने वाले दूसरे चरण के चुनाव के लिए चार केंद्रीय मंत्रियों के कार्यक्रम भाजपा ने तय किए हैं। इसी के साथ असम के मुख्यमंत्री भी यहां पर सभाएं लेंगे। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की जहां आज सभाएं होंगी, वहीं केंद्रीय मंत्री अमित शाह की चुनाव प्रचार थमने से पहले कल तीन सभाओं के साथ बिलासपुर में रोड शो होगा। राजधानी रायपुर में पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बाद में अमित शाह के रोड शो की योजना थी, लेकिन रायपुर में किसी भी बड़े नेता का कोई कार्यक्रम नहीं किया जा रहा है।
प्रदेश में दूसरे चरण में 70 सीटों पर 17 नवंबर को मतदान होगा। इसके दो दिन पहले 15 नवंबर की शाम को चुनाव प्रचार थम जाएगा। ऐसे में भाजपा ने लगातार तीन दिनों तक केंद्रीय नेताओं को प्रचार मे झोंका है। सोमवार को जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महासमुंद और मुंगेली में सभाएं की गईं, वहीं अब आने वाले दो दिनों के लिए राष्ट्रीय नेताओं के कार्यक्रम तय किए गए हैं।
आज इनकी सभाएं
आज केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की सभाएं होंगी। रायपुर आने के बाद श्रीमती ईरानी यहां से जांजगीर चांपा जाएंगी जहां पर उनकी 12.25 को सभा होगी। इस सभा के बाद दोपहर 1.30 बजे सक्ति और 2.30 बजे लोरमी में भी उनकी सभा होगी। उनकी अंतिम सभा चार बजे कोटा में होगी। इस सभा के बाद वह रायपुर आकर यहां पर रात्रि विश्राम करेंगी। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर भी आज यहां आ रहे हैं। दोपहर दो बजे उनका बेलतरा में कार्यक्रम है। अगले दिन 15 नवंबर को उनका नवागढ़ और वैशालीनगर भिलाई में कार्यक्रम रखा गया है। इस कार्यक्रम के बाद वे वापस दिल्ली लौट जाएंगे। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान कल शाम काे रायपुर पहुंचे हैं। उनका आज बसना में कार्यक्रम रखा गया है। इस कार्यक्रम के बाद वे वापस लौट जाएंगे। असम के मुख्यमंत्री हिमंत विस्वा शर्मा की आज राजिम, मैनपुर और बालोद में सभाओं के साथ दुर्ग में रोड शो है।
शाह का कल बिलासपुर में रोड शो
केंद्रीय मंत्री अमित शाह 15 नवंबर काे चुनाव प्रचार थमने से पहले साजा, जांजगीर चांपा और कोरबा में सभाएं कराएंगे। इसके बाद अंत में बिलासपुर में उनका बड़ा रोड शो होगा। श्री शाह का पहले रायपुर में रोड शो का कार्यक्रम था, लेकिन यहां पर किसी भी बड़े नेता का कोई भी कार्यक्रम नहीं किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments