Sunday, May 19, 2024
Google search engine
Homeट्रेंडिगWorld Heart Day 2023: कभी नहीं होगी दिल की बीमारी, बस इन...

World Heart Day 2023: कभी नहीं होगी दिल की बीमारी, बस इन फूड्स को बनाएं अपनी डाइट का हिस्सा

World Heart Day 2023 हर साल दुनियाभर में 29 सितंबर को वर्ल्ड हार्ट डे मनाया जाता है। यह दिन हृदय स्वास्थ्य के महत्व को बताने के लिए मनाया जाता है। आजकल बदलती लाइफस्टाइल के कारण दिल की बीमारी आम होती जा रही है। आप अपनी डाइट में कुछ फूड्स शामिल कर हृदय स्वास्थ्य को बढ़ावा दे सकते हैं। आइए जानें।

हृदय हमारे शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है। ऐसे में हमें अपने दिल का विशेष रूप से ख्याल रखना चाहिए। हेल्दी हार्ट के लिए आप अपनी डाइट में कुछ फूड्स शामिल कर सकते हैं। इन दिनों बदलती लाइफस्टाइल और अनहेल्दी फूड्स के कारण लोग कई घातक बीमारियों के शिकार हो रहे हैं। इन्हीं में से एक है हृदय से जुड़ी समस्या। आप जो भी खाते हैं उसका सीधा असर आपके दिल पर पड़ता है। हेल्दी डाइट आपके दिल को स्वस्थ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। आइए जानते हैं, दिल को स्वस्थ रखने के लिए आपको अपनी डाइट में क्या शामिल करना चाहिए।

हरी पत्तेदार सब्जियां

हरी पत्तेदार सब्जियां पोषक तत्वों का खजाना हैं। आप अपनी डाइट में इन्हें शामिल कर शरीर की कई बीमारियों को कम कर सकते हैं। इसके लिए आप अपनी डाइट में पालक, केल जैसी सब्जियां शामिल कर सकते हैं। इन्हें खाने से हृदय स्वास्थ्य को बढ़ावा मिलता है। ये सब्जियां एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन-के, विटामिन-ए, विटामिन-सी, कैल्शियम जैसे तमाम पोषक तत्वों से भरपूर होती हैं। इसके अलावा ये पाचन तंत्र को भी ठीक रखती हैं।

डार्क चॉकलेट

चॉकलेट खाना भला किसे पसंद नहीं होगा, लेकिन डार्क चॉकलेट खाने से दिल से जुड़ी समस्याएं कम होती हैं। इसमें फ्लेवोनोइड्स जैसे एंटीऑक्सिडेंट होते हैं, हृदय रोग के जोखिम को कम करने में मदद करते हैं। इसे खाने से आपके मूड में भी सुधार होता है। हालांकि सीमित मात्रा में ही डार्क चॉकलेट खाएं।

अखरोट

अखरोट को सुपरफूड के रूप में जाना जाता है। यह सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। यह आपके दिल को भी स्वस्थ रखता है। इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जो हार्ट को हेल्दी रखते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments